
Aaj ka rashifal 14 September: शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों को आज खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। बड़े सौदों से बचें हानि हो सकती है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए पूरा दिन सामान्य शुभ है। कारोबार के लिए भागदौड़ बनी रहेगी। जीवनसाथी को आज लाभ होगा। आने वाला समय खर्च वाला है इस लिए सावधान रहें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। पूजा पाठ से लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए कुछ पैसा लेना पड़ सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दिनभर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। शाम का समय मित्रों संग समय ठीक रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार सामान्य शुभ रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। वाहन पर भी खर्च हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन का बहुत सा भाग तनाव व खर्चों से भरा रहेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चल सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा व ज्ञान अर्जन का दिन है। व्यापार सामान्य शुभ रहेगा। खर्च भी बढ़ सकता है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को भागदौड़ से धन की व्यवस्था करनी होगी, तनाव भी रहेगा। शिक्षा हेतु अच्छा है। संतान के संबंध में कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन के लिए समय शुभ है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज के कारण आज तनाव हो सकता है। बुजुर्गों की राय आपको लाभ पहुँचा सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन बढ़िया है। समय धन लाभ वाला है, परंतु अपेक्षित धनलाभ इसलिए नहीं होगा क्योंकि शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। जिस में जमा धन पूंजी नष्ट होते हुए धन की हानि होनी है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय धन लाभ का है। आपको कुछ अचानक लाभ भी हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आज का समय शुभ है, कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज बहुत भागदौड़ रहेगी। खर्च के कारण तनाव भी रहेगा। आज आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Published on:
14 Sept 2019 06:45 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
