26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएससी के छात्र की मौत का रहस्य गहराया, देखें वीडियो

पुलिस को शव के पास मिला तमंचा, परिजन बोले- संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 16 Aug 2018, 9:19 AM IST

आत्महत्या

आत्महत्या

बदायूँ। थाना कोतवाली क्षेत्र के लालपुल पुलिस चौकी इलाके के नई बस्ती में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां एक मकान से बीएससी के छात्र को गोली लगने का पता चला। नई बस्ती के अपने घर में बीआईएमटी में बीएससी में पढ़ने वाले छात्र लखन बाबू का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

यह भी पढ़ें

शहीद की पत्नी ने कही ऐसी बात कि आपका सीना 56 इंच का हो जाएगा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

मदरसों में ऐसे मनाया आजादी का जश्न, नन्हे हाथों ने तिरंगा लेकर लगाए नारे

सुबह देखा शव

सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल चौराहे पर राकेश बाबू की परचूनी की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। पास ही में मोहल्ला नई बस्ती में उनका पुराना मकान है, जिसमें रात के समय उनके बच्चे सोने चले जाते हैं। नई बस्ती के उसी मकान में सुबह राकेश बाबू की भाभी ने लखन का शव बिस्तर पर पड़ा देखा। शव देखकर घर में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में भेज दिया। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। परिजनों के मुताबिक लखन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

यह भी पढ़ें

जब देशभक्ति के रंग में रँगी निशत मिर्जा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

INDEPENDENCE DAY 2018: सुहागनगरी में कुछ इस तरह से मना आजादी का पर्व, देखें वीडियो


आत्महत्या का मामलाः पुलिस

इस मामले पर सीओ सिटी राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि मौके से छात्र का मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है, जिससे लगता है कि मामला आत्महत्या का है। बाकी परिजन जो तहरीर देंगे, उस आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें

15 अगस्त: आजादी के जश्न पर पुलिस का पहरा, नहीं निकलने दी तिरंगा यात्रा

यह भी पढ़ें

तिरंगा बेचने वाले इस शख्स का ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल, 15 अगस्त पर बोला कुछ ऐसा, कि लोग हंसते हंसते हो रहे लोटपोट....

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग