20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा पशुओं ने की फसल खराब, बदायूं के किसान ने किया आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

Budaun Farmer Suicide Case: किसान कृष्ण ने खेती के लिए कर्ज लिया था। इस वजह से वो हमेशा परेशान रहता था।

less than 1 minute read
Google source verification
Stray Animals Roaming in Badaun District Uttar Pradesh

बदायूं जिले में आवारा पशुओं से परेशान किसान

बदायूं जिले में आवारा पशुओं से फसल खराब कर दिया, इसपर 30 साल के एक किसान ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर की है। मृतक किसान कृष्ण के भाई किशन कुमार ने घटने की जानकारी दी है।

खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला शव
उन्होंने कहा, “मेरा भाई परेशान और चिंतित था, जब उसकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई तब उसने यह कदम उठाया। मृतक किसान का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। कृष्ण ने भारी नुकसान के कारण खुद को मार डाला क्योंकि उसने खेती के लिए कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें: मां कुतिया महारानी की जय, लोग क्यों कहते हैं ऐसा, आखिर क्या है मान्यता?

SDM विजय कुमार मिश्रा ने बताया, किसान की आत्महत्या की खबर मिली है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

परिवार का रो-रोकर बुरा है हाल
यह घटना बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर का है। किसान कृष्ण ने खेती के लिए कर्ज लिया था। इस वजह से वो हमेशा परेशान रहता था। जब आवारा पशुओं ने उसकी फसल नष्ट कर दी। फिर वो घबड़ा गया और किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।