
बदायूं में घर में घूम रहे चूहे से परेशान एक किसान ने नगर निगम से इसे पकड़ने की गुहार लगाई है। इनका कहना है कि अगर उसने चूहे को पकडा या मारा तो पशुप्रेमी उसे जेल भिजवा देंगे। अब नगर निगम ही उनको चूहे से छुटकारा दिलवाए।
किसान नेता ने लगाई गुहार
बदायूं के उझानी कस्बे के भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी यानी EO को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है, “मेरे घर में एक चूहे का आतंक है, वह लगातार घर के सामान का नुकसान कर रहा है। अगर हम उसे पकड़ेंगे या मारेंगे तो हमारे खिलाफ एफआईआर हो जाएगी। हमें जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए नगर निगम की टीम हमारे घर जाए और चूहे को पकड़े। चूहे को पकड़कर पशुप्रेमी विक्रेंद्र शर्मा को सौंप दिया जाए।”
विकेंद्र शर्मा ने कराई है चूहे के मर्डर की FIR
बीते महीने बदायूं में एक व्यक्ति के खिलाफ चूहे को मारने के आरोप में एफआईआर हुई है। व्यक्ति पर चूहे को नाले में डुबोकर मारने के आरोप में एफआईआर शहर के ही विकेंद्र शर्मा ने कराई है। इस मामले में पुलिस ने चूहे की हत्या का कारण जानने के लिए उसका पोस्टमॉर्टम भी कराया था।
इसी केस का हवाला देते हुए और चूहे मारने के लिए एफआईआर किए जाने पर नाराजगी जताते हुए चंद्रमोहन वर्मा ने नगर पालिका EO को ये मेमोरेंडम दिया है।
Updated on:
11 Dec 2022 12:24 pm
Published on:
11 Dec 2022 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
