24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैवाहिक जीवन के छह माह भी पूरे न कर सकी ये अभागी, पढ़िए मौत की दर्दनाक कहानी…

18 अप्रैल को हुई थी शादी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान किया करते थे। पति ने फांसी के फंदे पर लटकाया।

2 min read
Google source verification
bride

bride

बदायूं। दहेज में कार न देने ने नाराज पति ने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है पूरा मामला
बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बरौर निवासी अनमोल की शादी 18 अप्रैल को प्रियंका के साथ हुई थी। अनमोल अपनी पत्नी प्रियंका के साथ किराये पर कमरा लेकर बजीरगंज के वार्ड संख्या 13 में रहता था। प्रियंका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही अनमोल प्रियंका को दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करता रहता था। रविवार को अनमोल ने प्रियंका की जमकर पिटाई की और कमरे में ही कुंडे में फंदा लगाकर उसे फांसी लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रियंका के परिजनों को मामले की सूचना दी।

कार का दबाव बनाते थे
पीड़िता के भाई सुनील ने बताया कि वो लोग प्रियंका पर मायके से कार लेने का दबाव बनाते थे। कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, उसमें उन लोगों ने कार न लेने की बात मान ली। कुछ दिन तो सब ठीक चला, उसके बाद फिर से कार की मांग की जाने लगी। सुनील ने बताया कि कल अचानक उसके पास बहन के ससुरालीजनों का फोन आया कि प्रियंका को आखिरी बार देखना हो तो देख लो, वर्ना वो लोग उसे फूंक देंगे। सुनील का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को मारा है। उसकी बहन के हाथ पैरों और गर्दन पर निशान हैं जिन्हें देख कर मालूम पड़ रहा है कि पहले उसकी पिटाई की गई थी। प्रियंका के परिजनों ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

ये बोले एसपी सिटी
वहीं इस मामले में एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एक विवाहिता को उसके पति द्वारा फांसी लगाकर मारने की तहरीर मिली है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत करा लिया है। जांच चल रही है। इसमें तीन अभियुक्त नामजद किए गए हैं। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग