
गोलीबारी के बाद मामले की जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष से दो लोगों की मौत, जबकि दूसरे पक्ष से एक की मौत हुई है। इसके अलावा चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। SSP डॉ. ओपी सिंह ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र 18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान हरिओम, अमरसिंह, महिपाल के रूप में हुई है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
खेत में खाद डालने को लेकर चली गोली
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि खेत में खाद डालने को लेकर हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पहले दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। उसके बाद फायरिंग की गई।
पहले भी दोनों पक्षों में हो चुका है झगड़ा
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया "पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। साल 2021 में भी दोनों गुटों के भीच झगड़ा हुआ था। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर को महिपाल नाम का शख्स परिवार के साथ खेत में खाद डाल रहा था। जिसका सीताराम गुट ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप के लिया। दोनों तरफ से गोलियां दागी जाने लगीं।"
Published on:
22 Feb 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
