8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं

शराब के नशे में पत्नी को बेरहमी से पीटा, तेजाब पिलाने की कोशिश

पति ने शराब के नशे में पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की उसके बाद तेजाब पिलाने की कोशिश की।  

Google source verification

बदायूं। पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को पहले तो बेरहमी से पीटा इसके बाद तेजाब पिलाने की कोशिश की। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब पीड़िता की हालत गंभीर देखी तो तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मोनू ठाकुर की शादी प्रीती के साथ 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद कोई बच्चा न होने पर शराब के नशे में पति मार पीट करता है। आये दिन इस तरह प्रीती को मरता रहता है, मंगलवार शाम उसने शराब के नशे में पहले पिटाई की उसके बाद तेजाब पिलाने की कोशिश की। गम्भीर हालत में प्रीती सदर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने जब पीड़िता की गम्भीर हालत देखी तो तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता को अब डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं।