13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का हाथ नहीं अखिलेश के साथ, राजीव गांधी के खास रहे दिग्गज कांग्रेसी को उतारा सैफई परिवार के सदस्य के सामने

अखिलेश भले ही अमेठी, रायबरेली सोनिया-राहुल के लिए छोड़ने की बात कह रहे हों लेकिन कांग्रेस ने पहली ही लिस्ट में अखिलेश के भाई और मौजूदा सपा सांसद के सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के करीबी रहे पुराने कांग्रेसी को मैदान में उतार दिया है।

2 min read
Google source verification
Saleem Shervani

कांग्रेस का हाथ नहीं अखिलेश के साथ, राजीव गांधी के खास रहे दिग्गज कांग्रेसी को उतारा सैफई परिवार के सदस्य के सामने

बदायूं। अखिलेश भले ही बार-बार कांग्रेस को गठबंधन का हिस्सा बता रहे हों लेकिन कांग्रेस ने अपना हाथ छटक लिया है। कांग्रेस ने गठबंधन का हिस्सा न होने की बात कहने के बाद अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। कांग्रेस इस बार सपा-बसपा गठबंधन के सामने अपने पुराने धुरंधरों को मैदान में उतारने की रणनीति बना चुकी है। अखिलेश भले ही अमेठी, रायबरेली सोनिया-राहुल के लिए छोड़ने की बात कह रहे हों लेकिन कांग्रेस ने पहली ही लिस्ट में अखिलेश के भाई और मौजूदा सपा सांसद के सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के करीबी रहे पुराने कांग्रेसी को मैदान में उतार दिया है।

IMAGE CREDIT: Saleemshervani.com

कौन हैं सलीम शेरवानी

बदायूं से तीसरी बार भी सपा ने सैफई परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव पर ही दांव लगाया है लेकिन कांग्रेस ने यहां से पांच बार के सांसद रहे पुराने कांग्रेसी सलीम इकबाल शेरवानी पर दांव लगाया है। सलीम इकबार शेरवानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे हैं। बदायूं की राजनीति में सलीम इकबाल शेरवानी का दबदबा रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव में भी सलीम इकबाल शेरवानी ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन शेरवानी को आंवला से चुनाव लड़ना पड़ना जहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर से सलीम शेरवानी को टिकट नाम कांग्रेस हिट लिस्ट में पहुंच गया।

सलीम शेरवानी मूलत: प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं। गांधी नेहरू परिवार के करीबी रहे हैं। सलीम इकबाल शेरवानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बचपन के दोस्तों में से एक माने जाते हैं। सलीम इकबाल शेरवानी इंद्र कुमार गुजराल सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री भी रहे हैं।