
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र।
Lok Sabha Election 2024 UP News: यूपी की बदायूं लोकसभा सीट पर काफी जद्दोजहद करने के बाद समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा के बाद से शिवपाल सिंह यादव की उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि शिवपाल अपनी जगह अपने बेटे को बदायूं से चुनाव लड़ा सकते हैं। हालांकि इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह बदायूं में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए। अब शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बदायूं लोकसभा सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया है।
बदायूं की ताजा खबरेंः Latest News Budaun
सपा ने शिवपाल यादव को बदायूं सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद से ही आदित्य यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। इसका एक कारण यह भी था कि उम्मीदवार घोषित होने के काफी दिनों तक शिवपाल सिंह यादव बदायूं नहीं पहुंचे। हालांकि बाद में वे आदित्य यादव को साथ लेकर बदायूं में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इसके बाद आदित्य यादव के बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवपाल और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच इस मसले पर खुलकर बातचीत हुई। सपा के दिग्गज नेताओं की सलाह पर ही शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र भेजकर बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव को सपा का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर सियासी हलकों में सपा का उम्मीदवार बदलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि बदायूं से शिवपाल और आदित्य यादव में से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा, इसका निर्णय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही लेना है।
Published on:
02 Apr 2024 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
