13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा जीतेगी या सपा? दो वकीलों ने लगाया 2-2 लाख रुपए का दांव

Budaun Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के दो वकीलों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी पर लाखों रुपए का दांव लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Budaun Lok Sabha Seat

Budaun Lok Sabha Seat

Budaun Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो वकीलों ने लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अपनी पसंदीदा पार्टियों के उम्मीदवारों पर दो लाख रुपए का दांव लगाया है। उन्होंने उम्मीदवार की जीत के आधार पर एक-दूसरे को दो लाख रुपए देने का वादा किया है। वकीलों ने दस रुपए के स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र (हलफनामा) पर हस्ताक्षर भी किया है। शपथ पत्र में शर्तें बताई गई हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

15 दिन के अंदर करना है भुगतान

दिवाकर वर्मा और सतेंद्र पाल दोनों पेशे से वकील हैं। दोनों के बीच 10 रुपए के स्टांप पर करार हुआ है। वायरल शपथ पत्र के मुताबिक, यदि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य जीतेंगे तो सतेंद्र पाल दिवाकर को दो लाख रुपए देंगे। राशि का भुगतान 15 दिन के अंदर नकद करना होगा। अगर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जीतते हैं तो दिवाकर 15 दिन के अंदर सतेंद्र को दो लाख रुपए नकद देंगे।

शपथ पत्र पर 2 गवाहों के हस्ताक्षर

शपथ पत्र पर दो गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं। इसमें आगे यह भी कहा गया है कि यदि चुनाव में किसी भी तरह की धांधली हुई तो यह करार रद्द माना जाएगा। यह पहली बार है कि शपथ पत्र के जरिए उम्मीदवारों पर दांव लगाया गया है। बदायूं लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होना है।