4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमजाल में फंसाकर बेसहारा युवती से गहने ठगे, फिर सुनसान जगह पर बंदी बनाकर शोषण करता रहा शादीशुदा युवक

युवती के माता पिता नहीं हैं, वो अपने नाना के साथ रहती है। नाना के घर युवक का पहले से आना जाना था, इसी बीच वो उसके जाल में फंस गई।

2 min read
Google source verification
girl

girl

बदायूं। शादी का झांसा देकर एक विवाहित युवक ने एक बेसहारा लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसे बहला फुसलाकर उससे गहने भी ठग लिए और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे बंधक बना लिया। उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा, फिर उसे एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। बाद में जब लड़की किसी तरह युवक के घर पहुंची, तब पता चला कि वो शादीशुदा है। ये सुनकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित लड़की ने तहरीर देकर पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। युवती बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़ी की रहने वाली है।

ये है मामला
पीड़ित युवती ने बताया कि उसके माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं। वो अपने नाना-नानी के घर रहती है। उसके नाना-नानी के घर जनपद बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव रोटा का रहने वाले वीरेश नामक युवक का काफी समय से आना-जाना था। इसी दौरान वीरेश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर वीरेश ने उससे घर से रकम लाने को कहा। उसकी बातों में आकर युवती ने नाना के घर से सोने की जंजीर, अंगूठी और कुछ रूपये निकाल कर वीरेश को दे दिए।

गहने लेकर वीरेश उसे 12 मार्च को शादी करने के बहाने अपने साथ बदायूं ले आया। वहां उसने सुनसान जगह पर एक कमरा पहले से किराए पर ले रखा था। वो युवती को कमरे में ले गया और उसे बंधक बनाकर करीब दो सप्ताह तक उसका शोषण किया। बाद में आसपास के कुछ लोगों को मामले की भनक हो गई तो वो युवती को कमरे में बंद करके वहां से फरार हो गया। लोगों ने युवती को कमरे से बाहर निकाला। लोगों की मदद से ही युवती किसी तरह युवक के घर पहुंची तो पता चला कि युवक पहले से ही विवाहित है। ये जानकर युवती हैरान रह गई। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग