24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्ष पर बरसे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल सिंह पर बोले मोर्चा बनाना आसान, चलाना मुश्किल

यूपी के कैबिनेट मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification
rajbhar

rajbhar

बदायूं। यूपी की सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भगवान विष्णु मंदिर बनाने के बयान पर उन्होंने कहा कि जब वो सरकार में थे, तो विष्णु मंदिर क्यों नहीं बनाया? बता दें कि राजभर बदायूं में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे यहां वे मीडिया से भी रूबरू हुए और तमाम मुद्दों पर बातचीत की।

शिवपाल सिंह के सेक्युलर मोर्चे पर ये बोले
ओमप्रकाश राजभर से जब शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने अखबार में हाल ही पढ़ा कि हम अभी समाजवादी पार्टी में ही हैं। जहां तक मोर्चे का सवाल है तो मोर्चा बनाना आसान है, लेकिन चलाना मुश्किल है। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं। वे मुलायम सिंह यादव के साथ चले और उन्होंने पार्टी को इस उंचाई तक पहुंचाया। समाजवादी पार्टी से उनकी पहचान है। आज वो समाजवादी पार्टी से अलग हुए हैं। अभी समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन हुआ है। पहले इसके संगठन का प्रारूप बनना जरूरी है।

भाजपा के साथ 2024 तक समझौता
वहीं राजभर और शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात को लेकर जब पत्रकार ने उनसे शिवपाल के साथ जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी के साथ 2024 तक उनका समझौता है।

राहुल पर भी किया कटाक्ष
आजम खान और अमर सिंह के विवाद पर उन्होंने कहा कि राजनीति में शालीन भाषा में विरोध होना चाहिए, किसी नेता के पक्ष या विपक्ष में बोलते समय उनकी नीतियों का विरोध कीजिए। परिवार पर गलत टिप्पणी करना अच्छा नहीं है। वहीं राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बड़े नेता हैं, बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वो अपना काम कर रहे हैं।