6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budaun News: ये निकाह मिसाल है! लड़की पक्ष के लोगों का नहीं कराया एक रुपये का खर्चा, सिर्फ 5 लोग आए और सादगी से ले गए दुल्हन

Budaun News: दहेज को रोकने के लिए मंचों पर बड़ी- बड़ी बातें होती हैं लेकिन असल में बहुत ही कम लोग बिना दहेज के शादी करते हैं। बदायूं जिले के रहने वाले एमडी राशिद अपनी शादी में सिर्फ पांच बरातियों को लेकर पहुंचे और बिना दहेज के निकाह किया।

less than 1 minute read
Google source verification
marriage_.jpg

5 बारातियों के साथ बड़ी सादगी से किया निकाह

Budaun News: बदायूं जिले में आज कल एक शादी चर्चा में है। दहगवां नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी एमडी राशिद ने बिना दहेज के शादी करने की पहल की है। राशिद अपनी शादी में सिर्फ पांच बरातियों को लेकर पहुंचे और निकाह किया।

मोहम्मद अली सैफी के पुत्र एमडी राशिद बिना किसी बैंडबाजे के इस्लामनगर निवासी निसार अहमद सैफी की पुत्री निदा सैफी से निकाह करने पहुंचे। उनके साथ सिर्फ पांच बराती थे। इतना ही नहीं राशिद ने दुल्हन पक्ष से किसी तरह का खर्च नहीं कराया गया। बड़ी सादगी के साथ और बिना दहेज के निकाह की रस्म अदा की गई।

यह भी पढ़ें: UP Politics: प्रयागराज में केशव मौर्य बोले- प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष हो रहा एक जुट, लेकिन जनता …..

"कभी दहेज की खातिर किसी की बेटी को मारा नहीं जाएगा"
राशिद एक समाजसेवी हैं। उन्होंने बताया कि वे समाज को एक संदेश देना चाहते थे कि बिना दहेज के भी शादी हो सकती है। वहीं, उनके ससुर निसार अहमद सैफी का कहना है कि वे सौभाग्यशाली हैं, उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी निदा सैफी इस परिवार में हमेशा खुश रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर समाज मे इसी तरह सभी लोग हो जाये तो कभी दहेज की खातिर किसी की बेटी को मारा नहीं जाएगा। किसी की बेटी को दहेज की खातिर घर से निकाला नहीं जाएगा और किसी बेटी के माता-पिता को दहेज की मांग पूरा करने पर खुद को मौत के हवाले न करना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग