
MP Dharmendra yadav
बदायूं। शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्च को लेकर सपा परिवार के अहम सदस्य और बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव के बयान ने हंगामा मचा दिया है। बरेली के एक प्रोग्राम में गये सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि महागठबंधन भाजपा को हराने के लिए बना है, लेकिन शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में जिताने का काम करेगा।
ये बोले सांसद
बरेली में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बना है और इसमें वो दल शामिल हैं, जो भाजपा की जीत को रोकने का काम करेंगे। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जो दल इस महागठबंधन में शामिल नहीं है, वो भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। शिवपाल सिंह यादव का सेक्युलर मोर्चा इस महागठबंधन में नहीं है, इससे साफ जाहिर है कि सेक्युलर मोर्चा भाजपा को चुनाव जिताने का काम करेगा।
ईवीएम पर खड़े किये सवाल
सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने ईवीएम पर भी सवाल खड़े किये हैं। ईवीएम के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि ईवीएम नहीं होनी चाहिए। सरकार के प्रति जनता में गुस्सा है जनता चाहती है कि उन्हें बैलट पेपर मिले, जिससे वो मोहर लगाकर अपना गुस्सा निकाल सकें और सपा तो शुरू से ईवीएम के खिलाफ है।
Updated on:
17 Sept 2018 03:58 pm
Published on:
17 Sept 2018 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
