
Budaun Murder: मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के बक्सेना गांव का है। सहदेव और सुनील नामक दो पड़ोसी दोस्त, जो अक्सर साथ समय बिताते थे, खाना खाते और सोते भी थे, उनकी दोस्ती एक दुखद मोड़ ले ली। घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद, किसी कारण से सुनील ने सहदेव की जैकेट का इस्तेमाल कर गला घोंट दिया।
सुबह सहदेव के परिजनों ने जब चारपाई पर उसका शव देखा, तो वे स्तब्ध रह गए। सहदेव के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे देखकर यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले सुनील ने उसके साथ मारपीट की होगी।
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि घटना के दिन भी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। परिजनों के मुताबिक सुनील सहदेव को पहले भी मार डालने की धमकी दे चुका था। बीती देर-रात उसने सहदेव की जैकेट से गला घोटकर हत्या कर दी और सहदेव के चेहरे पर भी चोटों के कई निशान है। देर रात उसने अपने इरादों को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
18 Nov 2024 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
