
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का उदयपुर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रांड वेलकम हुआ। परिणीति और राघव को उनके फैंस ने बधाई दी तो उन्होंने थैंक्स बोला। वहीं, परिणीति अपने वेलकम में लगे होर्डिंग को देखकर खुश हो उठीं। राघव चड्ढा भी गाडर्स के साथ एयरपोर्ट से निकल कर सीधे होटल पहुंचे। परिणीति के परिवार वाले भी उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो राघव के डिजाइनर पवन सचदेवा भी परिवार सहित उदयपुर पहुंचे। गौरतलब है कि परिणीति और राघव की रॉयल वेडिंग के फंक्शंस उदयपुर की होटल लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में होंगे। इससे पूर्व दिल्ली में इनके प्री वेडिंग फंक्शंस हो चुके हैं, जिनमें अरदास, कीर्तन, क्रिकेट मैच और सूफी नाइट के आयोजन हुए।
कल से शुरू होंगे फंक्शंस
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा का परिवार दो अलग-अलग होटल में ठहरेंगे। राघव का परिवार ताज लेक पैलेस में तो परिणीति का परिवार होटल लीला में रुकेगा, जहां शादी की रस्में होंगी। दूल्हे राघव की बारात होटल ताज लेक पैलेस से बोट में होटल लीला पहुंचेगी। यहां होने वाली वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। ऐसे में वहां डेकोरेशन ऑल व्हाइट ही होगा। इसके लिए होटल लीला को खूबसूरत फूलों से सजाया जाएगा। कोलकाता और दिल्ली से विशेष प्रकार के फूल मंगाए गए हैं। शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा।
खास होगा पंजाबी, राजस्थानी फूड का जायका
चूंकि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पंजाबी परिवार से हैं तो ऐसे में पूरी शादी में पंजाबियों का धमाल नजर आने वाला है। खाने की बात करें तो मेन्यू में पंजाबी फूड के साथ विशेष राजस्थानी व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। वहीं, मेहमानों के लिए टूरिस्ट एक्टिविटीज भी रखी गई हैं। मेहमान शादी में परंपरागत राजस्थानी साफों में नजर आ सकते हैं। वहीं, दुल्हन की वेडिंग ड्रेस की बात की जाए तो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ही डिजाइनर लहंगे या साड़ी में परिणीति नजर आ सकती हैं। दूल्हा राघव डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे।
ये होने हैं फंक्शंस -
23 सितंबर-
ए फ्रेस्को आफ्टरनून - 10 से 1 बजे तक - होटल लीला में
वेलकम लंच - ग्रेन्स ऑफ लव - 12 से 4 बजे तक
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी - दोपहर 1 बजे महाराजा सुइट में
संगीत - लेट्स पार्टी लाइट इट इज नाइंटीज शाम 7 बजे से
24 सितंबर
राघव की सेहराबंदी - थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स - ताज लेक पैलेस दोपहर 1 बजे
बारात - द रॉयल प्रोसेशन - ताज लेक पैलेस से दोपहर 2 बजे
जयमाला - होटल लीला में दोपहर 3 बजे
फेरे - शाम 4 बजे
विदाई - शाम 6 बजे
रिसेप्शन - ए नाइट ऑफ अमोर- रात 8.30 बजे से
Updated on:
22 Sept 2023 02:32 pm
Published on:
22 Sept 2023 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
