खड़े ट्रक से रस्सी बांधकर फरार
बता दें कि जिला कारागार के के पीछे थाना सिविल लाइंस है। यहां जनपद पुलिस द्वारा पकड़कर लाए गए वाहन खड़े होते हैं। एक ट्रक में रस्सी बांधकर जेल में फेंकी गई, जिससे सहारे अपराधी सुमित जेल से भागने में सफल हुआ। वहीं दूसरा कुख्यात अपराधी चंदन रस्सी के सहारे दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी जेलकर्मियों ने उसे दबोच लिया। जिला जेल से कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही खलबली मच गई। आनन फानन में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेल की बैरक में एक पिस्टल मिली तो अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। जेल जाते समय दो बार तलाशी ली जाती है। बावजूद इसके पिस्टल जेल के अंदर पहुंच गई। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं जेल से फरार हुए अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।