18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवीण तोगड़िया का पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी को धारा 370 और राष्ट्रवाद के नाम पर चुना था, लेकिन मोदी मंदिर की जगह मस्जिद जाने लगे।

2 min read
Google source verification
pm modi

pm modi

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। तोगड़िया ने कहा कि देश ने नरेंद्र मोदी को राम मंदिर, धारा 370 और राष्ट्रवाद के नाम पर चुना था, लेकिन मोदी मंदिर की जगह मस्जिद जाने लगे। सैनिकों की सुरक्षा की जगह पत्थरबाजों की रिहाई करने लगे। धारा 370 को भूल गए। तोगड़िया ने कहा कि देश का किसान, नौजवान परेशान है और सैनिकों की जान भी सुरक्षित नहीं है। तोगड़िया ने इशारों में मोदी को अहंकारी बताते हुए कहा कि सिकन्दर को भी लगता था कि उससे बड़ा कोई नहीं है, लेकिन सैकड़ों सिकन्दर आए और चले गए। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 2019 में न कांग्रेस, न बीजेपी आएगी।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गांव में किसान सुरक्षित नहीं। सीमा पर सैनिक सुरक्षित नहीं। हमारे प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर केक खाते हैं और पाकिस्तान हमारे जवान की आंखे निकाल रहा है। यह असहनीय है। 56 इंच की छाती की बात करने वाले मुंह से शब्द तक नहीं निकाल रहे हैं। मिसाइल और टैंक की बात तो छोड़ ही दीजिए। तोगड़िया ने कहा कि देश को जागना होगा। वरना देश की सुरक्षा खतरे में है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 2019 में न तो c यानी कांग्रेस, न b बीजेपी से विकास होगा। इस बार विकल्प a होगा जिसे जनता चुनेगी। नयी पार्टी बनाने के सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि देखते हैं, अभी समय है। अभी जिन्हें वोट दिया, उन्हें सुधरने का एक मौका देना चाहिए। तोगड़िया ने इशारों में मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सिकन्दर को लगता था कि उसके बाद दुनिया नहीं चलेगी, लेकिन ऐसे न जाने कितने सिकन्दर आये और चले गए।

तोगड़िया ने कहा कि मोदी से कोई झगड़ा नहीं है। मोदी मंदिर की जगह मस्जिद जाने लगे, नवाज शरीफ का केक खाने लगे, इमाम बुखारी के साथ बैठने लगे, गोरक्षकों की गुंडा कहने लगे। कश्मीर पर सेना पर पत्थर मारने वाले उन्हें अपने भाईजान लगने लगे। सवाल सिर्फ यही है, बाकी उनसे कोई झगड़ा नहीं है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मोदी को राम मंदिर का वकील बनने को भेजा था लेकिन वो मुसलमानों की बीबियों के वकील बन गए। मोदी मंदिर का रास्ता छोड़कर मस्जिद के रास्ते पर चले गए।

तोगड़िया ने कहा कि मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का कारण बनी धारा 370 को छोड़ दिया। मोदी ने राष्ट्रवाद छोड़ दिया। मोदी ने तो BJP ही छोड़ दी और कांग्रेस के नेता आयात कर लिए और साथ ही कांग्रेस की विचारधारा भी आयात कर ली।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग