बता दें कि 30 नवम्बर 2011 में पूर्व केन्द्री मन्त्री स्वामी चिन्मयानन्द के जनपद शाहजहांपुर आश्रम में रहने वाली शिष्या ने बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में स्वामी चिन्मयानन्द ने अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। इस केस की सुनवाई चल रही थी। वहीं अब यूपी सरकार ने स्वामी चिन्मयानन्द का केस वापस लेने का फैसला कर लिया है । केस वापस लेने के लिए शासन से जिला प्रशासन शाहजहांपुर को आदेशित किया गया है, जिसके बाद इस सम्बन्ध में पत्राचार शुरू कर दिया है।