कासगंज। कोतवाली कासगंज क्षेत्र के विलराम गेट पर आज दबंगों का कहर देखने को मिला। दबंगों ने महिला सभासद और उनके बेटे को बीच बाजार गिरा गिरा कर पीटा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दबंगों की दहशत है। मामले में तहरीर दी गई है, पुलिस जांच में जुट गई है।