
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम बनने के बाद भी विकास कार्यों से वंचित है। कहीं विकास कार्य हो रहे हैं तो वहां लोग अपने हिसाब से कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं तो कहीं नगर पालिका प्रशासन पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जाने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे ही शहर के वार्ड नंबर 45 में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज पार्षद धरने पर बैठ गया। पार्षद ने महापौर और नगर आयुक्त पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है।
पर्याप्त नहीं हैं सफाई कर्मचारी
नगर निगम के द्वारा वार्ड नं. 45 में विकास कार्य नहीं कराये जा रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने नगला विश्नू स्थित गांव दतौजी में नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वार्ड न. 45 के पार्षद राकेश यादव ने कहा कि नगर निगम की मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह कहते हैं कि नगर निगम में पैसा ही नहीं है तो विकास कार्य कैसे कराया जायेगा। जबकि सत्ता पक्ष के पार्षदों के क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
दूसरे वार्डों में हो रहे काम
पार्षद का कहना है कि महावीर नगर, दुर्गानगर में सफाई कर्मचारियों की संख्या 30 से 40 के मध्य है जबकि हमारे वार्ड में मात्र 20 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों के क्षेत्र में एक-एक पोल पर दो-दो लाइट लगी हैं। लेकिन विपक्ष के पार्षदों के क्षेत्र में अंधेरा पड़ा है। बताते चलें कि मूनलाइट कारखाने से लेकर दतौजी खुर्द का नाला निर्माण कराते हुए जल निकासी कार्य होना चाहिये, दतौजी खुर्द से दतौली कला तक जल आपूर्ति पाइप लाइन विस्तार खरंजा निर्माण, नलकूप की स्थापना, नगला विश्नू टावर वाली गली डीपबोर नलकूप, वार्ड में विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगायी जाये, पानी के लिए समर सेबिल आदि से व्यवस्थ्या की जाये आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया।
बदले की भावना से कार्य कराने का आरोप
वहीं उदयवीर सिंह यादव सपा नेता ने कहा कि सत्ता में जब से भाजपा आयी है नगर निगम की मेयर नूतन राठोर कार्य नहीं करा रही हैं। नगर निगम की ग्रान्ट कटौती सत्ता पक्ष के लोगों के साथ भरपूर सहयोग करना उनकी मानसिकता बन गयी है। इस का हम लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में यदि विकास कार्य नहीं कराए गए तो मेयर के विरूद्ध मोर्चा खोला जाएगा।
Published on:
10 Apr 2018 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
