दुकानदार स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद कर सकता है। दबाव बनाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि दलितों द्वारा एससी, एसटी एक्ट के विरोध के दौरान दुकानों में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ की थी इसमें मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लोग शांति पूर्वक तरीके से अपना विरोध जताएं। एसएसपी ने कहा कि हालांकि भारत बंद के दौरान निकाले जाने वाले शांति मार्च में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा। पुलिस की निगरानी में शांति मार्च निकाला जाएगा। तोड़फोड़, हंगामा और प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार, सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी समेत जिले भर के सीओ और पुलिस फोर्स मौजूद रहा।