पार्षद का कहना है कि महावीर नगर, दुर्गानगर में सफाई कर्मचारियों की संख्या 30 से 40 के मध्य है जबकि हमारे वार्ड में मात्र 20 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों के क्षेत्र में एक-एक पोल पर दो-दो लाइट लगी हैं। लेकिन विपक्ष के पार्षदों के क्षेत्र में अंधेरा पड़ा है। बताते चलें कि मूनलाइट कारखाने से लेकर दतौजी खुर्द का नाला निर्माण कराते हुए जल निकासी कार्य होना चाहिये, दतौजी खुर्द से दतौली कला तक जल आपूर्ति पाइप लाइन विस्तार खरंजा निर्माण, नलकूप की स्थापना, नगला विश्नू टावर वाली गली डीपबोर नलकूप, वार्ड में विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगायी जाये, पानी के लिए समर सेबिल आदि से व्यवस्थ्या की जाये आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया।