
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ कांग्रेस से आए सत्यशेखर और भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता।
UP Nikay Chunav: बदायूं में कांग्रेस के प्रत्याशी ने चुनाव से हाथ खींच लिए हैं। बदायूं की दातागंज नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्यशेखर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को शहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा में सत्यशेखर भी पहुंच गए। मंच पर केशव मौर्य ने सत्यशेखर को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद सत्यशेखर ने BJP प्रत्याशी नैना गुप्ता को समर्थन का ऐलान कर दिया।
सत्यशेखर ने योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा ज्वाइन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया लेकिन उनका मन पीएम मोदी की तरफ है। सत्यशेखर ने बीजेपी ज्वाइन करके शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी झटका दिया है। कार्यकर्ता उनको चुनाव लड़ाने में लगे थे। वहीं सत्यशेखर जाकर भाजपा ज्वाइन कर लिए।
दूसरे चरण में 38 जिलों में पड़ेंगे वोट
यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को 38 जिलों में होगा और 13 मई को इस चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में वोट पड़ेंगे।
Updated on:
08 May 2023 03:11 pm
Published on:
08 May 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
