26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं में वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 घायल

बदायूं में शुक्रवार रात को पुलिस और स्थानीय लोगों में टकराव हुआ है। पुलिस पर पथराव हुआ और गाड़ियां भी तोड़ दी गईं।

2 min read
Google source verification
gaadi.jpg

बदायूं में वाहन चेकिंग के दौरान ये बवाल हुआ है। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की पुलिस के साथ कहासुनी हुई। ये बात बढ़ गई और लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। सीओ की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

शुक्रवार शाम को बदायूं जिले के ककराला कस्बे में पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को चेकिंग करने के लिए रोका। चेकिंग करते समय ही युवक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद कुछ लोग आए और चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में बचाव के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। पथराव के दौरान कई गाड़ियां टूटी और कई लोग घायल भी हुए। पथराव करने वालों में महिलाऐं भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें:डिंपल के पास 67 लाख का सोना और 8 करोड़ के हीरे हैं, जानें कैश कितना है?

पथराव की इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ SSP, SP सिटी और SP देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। वो व्यक्ति जिसकी चेकिंग के बाद बवाल हुआ, उसके भाई को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस ने रोकी थी युवक की गाड़ी
SSP डॉक्टर ओपी सिंह ने अपने बयान में कहा, “वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी रोकी थी। युवक ने पूछा कि ये चेकिंग क्यों की जा रही है। उसने बहस की और आसपास के लोग इकट्ठा कर लिया। पुलिस बल पर पथराव कर रोड जाम कर दिया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।”

परिवार वालों ने पुलिस पर लगाया हाथापाई का आरोप
युवक के परिवार वालों का आरोप है कि सात महीने पहले युवक को पुलिस ने थर्ड डिग्री से प्रताड़ित किया था। उस दौरान दर्ज हुए चौकी इंचार्ज ने युवक पर फैसला के लिए दबाव भी बनाया था। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने युवक और उसके भाई के साथ बदसलूकी भी की थी।

शुक्रवार के दिन पीड़ित अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था और पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विरोध किया तो हाथापाई शुरू कर दी। युवक ने इस घटने की जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।