
wall painting
बदायूं। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का असर बदायूं शहर की सकड़ों पर दिखने लगा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह की पहल पर साफ-सफाई के साथ-साथ दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है। डीएम के बुलाने पर उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर से आई टीमों ने शहर की दीवारों पर अच्छी-अच्छी पेंटिंग और जनसंदेश लिखकर सजा दिया है। ये चित्रकारी सरकारी कर्मचारियों ने की है, जो अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत है। डीएम ने इन सभी लोगों का सम्मान किया।
सरकारी कर्मचारियों ने की चित्रकारी
बदायूं सफाई के मामले में बहुत पिछड़े जिलों में आता था। जिले को सुंदर बनाने के लिए अभियान शुरू हो चुका है। यहां की बोलती दीवारें जनता को स्वच्छता और जागरुकता का संदेश दे रही है। इसके लिए उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर 12 चित्रकारों ने अपनी प्रतिभा बदायूं में दिखाई है। यह सभी लोग सरकारी सेवा दे रहे हैं। पहले बदायूं की इस्लामियां इंटर कॉलेज की दीवारों पर चित्रकारी की गयी। कॉलेज की दीवारों संदेशपरक वॉल पेंटिंग का जादू बिखेर रही है। दीवारों पर मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम , स्कूल चलो अभियान, पहांड़ो की सुंदरता समेत कई सारी पेंटिंग बनाई गयीं। यह सब काम डीएम दिनेश कुमार सिंह की निगरानी में संपन्न हुआ।
अब बदायूं के लोग करेंगे वॉल पेंटिंग
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि इसी तरह से जिले के समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों में वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में सभी लोग सहयोग करें। शहर को एक सुंदर स्वच्छ वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट, आरईएस गेस्ट हाउस, शहर की अन्य दीवारों पर वॉल पेटिंग अब बदायूं के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जो दीवारे कल तक गंदी दिखाई देती थीं, वो आज पेटिंग के बाद सुंदर लगने लगी हैं।
संदेशपरक वॉल पेंटिंग
बदायूं शहर में जो स्वच्छता के लिए पहल शुरू हुई है, वो केवल साफ-सफाई ही नहीं इंसान की पूरी जीवन प्रक्रिया पर निर्भर है। इंसान की साफ-सफाई से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था, बच्चे के रहन, सहन, बच्चे संस्कार, पर्यावरण, समाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई वॉल पेटिंग बनाई जा रही है।
Published on:
16 Jan 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
