
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला पर अपने पति को पीटने का आरोप लगा है। दोनों के बीच खाना गर्म करने की बात पर झगड़ा हुआ था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने भाईयों के साथ मिलकर पति को बुरी तरह पीट दिया।
खाना गर्म करने पर शुरू हुआ झगड़ा
बदायूं के कबूलपुरा में रहने वाले शीबू नाम के शख्स को पत्नी से खाना गर्म करने के लिए कहना भारी पड़ गया। खाना गर्म करने के लिए कहने से नाराज पत्नी पहले तो झगड़ा करके मायके चली गई। इसके बाद जब शीबू उसके पीछे वहां पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी गई।
शीबू ने पुलिस से की अपनी शिकायत में बताया है कि वह शहर में ही एक छोटी दुकान चलाता है। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी से खाना गर्म करने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने उससे झगड़ा किया और मायके चली गई।
शीबू का कहना है कि पत्नी के घर से जाने पर वह भी उसके पीछे अपनी ससुराल पहुंच गया। जहां उसने पत्नी से वापस घर चलने को कहा। इस पर पत्नी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई से हो गया बेहोश
शीबू की मां ने बताया है कि उसके बेटे ससुराल में पत्नी ने इतना पीटा कि वो बेहोश गया। उन्होंने जब बेटे को फोन किया तो फोन नहीं मिला। इस पर वो बेटे की ससुराल पहुंची। यहां देखा कि शीबू बेसुध पड़ा है। जिसके बाद वो उसको वहां से लाईं। शीबू ने मां के साथ पुलिस थाने जाकर पत्नी और सालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले को लेकर कहा है कि शीबू की शिकायत पर उसकी पत्नी और भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
30 Oct 2022 01:39 pm
Published on:
30 Oct 2022 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
