
मुठभेड़ के दौरान आरोपी सतीश चौधरी के पैर में गोली लगी।
10 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्यारोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस दौरान 55 साल के आरोपी सतीश चौधरी के पैर में गोली लग गई। इलाज के लिए पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। 7 दिसंबर को 55 साल के इस दरिंदे ने 10 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया और उसे मार डाला। ये मामला बुलंदशहर जिले के खानपुर इलाके का है।
7 दिसंबर को 10 साल की अनु लापता हो गई। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश की तो उसकी लाश एक गन्ने के खेत में मिली थी। शव इस हालत में था, जैसे जानवर उसे खा गए हों।
गन्ने के खेत में मिला था शव
पुलिस के मुताबिक शेखपुर गढ़वा के रहने वाले ललित की दस साल की बेटी छह दिसंबर की शाम कुछ सामान लेने के लिए दुकान गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी तलाश की और नहीं मिलने पर अगले दिन पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद लोगों को गन्ने के खेत में एक शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जांच में शव की पहचान ललित की बेटी के रूप में हुई। वहीं, इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते आरोपी सतीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
14 Dec 2023 12:25 pm
Published on:
14 Dec 2023 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
