10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samajwadi party:अखिलेश यादव से महिला ने लगाई गुहार…पूर्व विधायक बना देगा दूसरी मधुमिता शुक्ला

पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता अर्चना पंडित ने अपने पति की पहली पत्नी के बेटे सार्थक पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अर्चना ने गुड्डू पंडित और उनके भाई मुकेश पंडित से भी जान का खतरा जताया है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

2 min read
Google source verification

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की दूसरी पत्‍नी अर्चना पांडा ने अपने सौतेले बेटे के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। अर्चना पांडा का आरोप है कि सार्थक शर्मा ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच किया।सार्थक सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्‍नी काजल शर्मा का बेटा है। अर्चना पांडा का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो रोकर अपने सौतेल बेटे सार्थक के ऊपर कई गंभीर आरोप लगा रही है। वहीं वीडियो संज्ञान में आने के बाद सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर बड़ा आरोप

सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की दूसरी पत्नी अर्चना पांडा का वीडियो वायरल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अर्चना पांडा की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें वह एक कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वह लगातार रो-रोकर कह रही है कि 'मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मैं बहुत डरी हुई हूं। मुझसे उल्‍टा सीधा कंप्‍लेन लिखवा दिया जाएगा। मेरा केस कमजोर कर दिया जाएगा। जब तक यहां मीडिया के लोग और अखिलेश यादव जी नहीं आ जाएंगे, मैं पुलिस को कंम्‍प्‍लेन देने नहीं जाऊंगी।

अखिलेश जी...मुझे बचा लीजिए

अर्चना पांडा ने आगे कहा कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपना पूरा जोर लगाकर बैठे हैं। मैं पैसे से भी कमजोर हूं। ये लोग बहुत पावरफुल हैं। मुझे बुरी तरीके से धमका रहे हैं। इनको मेरा जीना पसंद नहीं है। मेरा सांस लेना हीं पसंद है। मेरी राजनीति नहीं पसंद है। इनको मेरा बेटा पसंद नहीं। मुझे मार दिया जाएगा। मुझे फिर से मधुमिता शुक्‍ला बना दिया जाएगा। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जी मुझे बचा लीजिए।'

सौतेले बेटे और गुड्डू पंडित ने की पिटाई

मुझे और बेटे को गुड्डू पंडित ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा था: अर्चना पांडा बताया जा रहा है कि वीडियो में अर्चना पांडा के साथ उनका बेटा भी बैठा हुआ है। वीडियो में अर्चना अपनी बात आगे जारी रखती हुई कहती है कि 'मेरी मां विधवा हैं। वह अस्पताल में एडमिट हैं। मेरी बहन इन लोगों से डरती है। मैं मर जाऊंगी पर मैं गाड़ी से उतर कर नहीं जाऊंगी। जिसके लिए मैं इतना मेहनत कर रही थी। इतना चप्‍पल जूता घिस रही थी। यह सब उसी का किया हुआ षडयंत्र है। मैं उसका हाथ पकड़कर राजनीति में आई। उसने मुझे इतने सालों तक धोखे में रखा। डेढ़ साल पहले गुड्डू पंडित ने मुझे और मेरे बेटे को दौड़ा दौड़ाकर मारा। मेरी क्‍या गलती है। इसने मुझे धोखा दिया।