13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sakshi Murder Case: साहिल तक ऐसे पहुंची पुलिस? गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद बुलंदशहर से पिता को किया फोन, हुए कई खुलासे

Sakshi Murder Case: दिल्ली में अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं।

2 min read
Google source verification
delhi.jpg

Sakhi Murder Case

Sakshi Murder Case: दिल्ली में साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी बुआ के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया, इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया साहिल?
पुलिस ने बताया कि दिल्ली में रविवार (28 मई) को साहिल नाम के शख्स ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था और पुलिस से छिपने के लिए बुलंदशहर में अपनी बुआ के पास चला गया था। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया और उसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी साहिल घटनास्थल से फरार हो कर अपने रिश्तेदार के घर बुलंदशहर पहुंचा था। यहां से उसने अपने किसी रिश्तेदार के नंबर से पिता को फोन किया था। पुलिस की टीम साहिल के घर वालों के फोन को लगातार ट्रेस कर रही थीं जिसकी मदद से साहिल की लोकेशन हाथ लगी और उसे पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

66 सकंड में किए थे 34 वार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल(20) ने शाहबाद डेयरी इलाके के बी ब्लॉक में साक्षी(16) की रविवार रात को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसके शरीर पर 66 सेकेंड में चाकू से 34 वार किए थे। इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया। वहां से दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करना बंद कर दिया था। रविवार रात साहिल का लड़की से आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू से गोदकर बेरहमी से मार दिया।

नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नाबालिग लड़की की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतका को कई बार चाकू से गोदा गया था जिसके बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी खोपड़ी फट गई। दरअसल, साहिल और नाबालिग लड़की पिछले 3 साल से दोस्त थे।