24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत जेल में मुन्ना जबरंगी की हत्या के बाद जेलों में बढ़ाई गई सख्ती

बागपत जेल घटना के बाद मुस्तैद दिखा जेल प्रशासन, डीएम और एसएसपी ने भी किया जेल का निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 9 Jul 2018, 8:28 PM IST

Bulandshahar district jail

बागपत जेल में मुन्ना जबरंगी की हत्या के बाद जेलों में बढ़ाई गई सख्ती

बुलंदशहर. बागपत जेल में हुए गोलीकांड में पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश के सभी जेलों में हाई अलर्ट जारी है। इसी कड़ी में बुलन्दशहर ज़िला कारागार पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन ने रूटीन चेकिंग के साथ ही जेल में अपने परिजनों से मिलाई करने वालों की भी सघन तलाशी ली । घटना के बाद आला अफसर से लेकर सभी कर्मचारी मुस्तेद दिखें। वहीं इस अवसर पर सघनता से तलाशी कराई। वहीं शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भी ज़िला कारागार में चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब एक घण्टे तक चले इस सघन तलाशी अभियान में जेल के अफसरों के हाथ पांव फुले रहे, फिलहाल जांच में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने से जेल प्रसाशन ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ेंः...तो मुन्ना बजरंगी को भारी पड़ी ये राजनीति

खबर है कि कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जिला जेल में हत्या के बाद से प्रदेश की सभी जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश की सभी जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खबरों के मुताबिक, बागपत जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से इलाहाबाद में नैनी सेंट्रल जेल के साथ ही मेरठ, वाराणसी, मथुरा, झांसी, आगरा, बांदा, फर्रुखाबाद समेत अन्य जेलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिला तथा पुलिस प्रशासन की टीमें जेलों पर सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी मर्डर केसः इन नेताओं के बयान से भाजपा में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी को इस हथियार से मारी गई गोली, हत्यारे सुनील राठी ने वेपन को ऐसे लगाया ठिकाने

खबर है कि मथुरा जिला कारागार में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। दरअसल, यहां 20 कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। जिला कारागार में 150 कैदी आजीवन कारावास पर हैं। हालत ये है कि यहां क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं। इसके कारण संगमनगरी इलाहाबाद में नैनी सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग