27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर बने गड्ढों के कारएा ट्रक से टकराई बस, दो की मौत

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र स्थित मामन गांव के पास हुआ हादसा, एनएचएआई के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:00 PM IST

Bulandshahar Accident

Big Breaking- बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर बने गड्ढों के कारएा ट्रक से टकराई बस, दो की मौत

बुलंदशहर। जनपद में सोमवार सुबह करीब 5 बजे रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक और रोडवेज बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 28 यात्री भी घायल हो गए। उन्‍हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सात लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस जिले के सिकंदराबाद डिपो की थी, जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। हाईवे पर हुए गड्ढों को इस हादसे का जिम्‍मेदार माना जा रहा है। इस मामले में राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधि‍करण (एनएचएआई) के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

देखें वीडियो: दो शातिर चोरो ने दिनदहाड़े एक दुकान से मोबाइल फोन पर किया हाथ साफ, घटना CCTV में कैद

खुर्जा देहात क्षेत्र के पास हुआ हादसा

दुर्घटना जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एनएच-91 पर मामन गांव के पास हुई है। घटना के बाद एनएच-91 पर जाम लग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन के जरिए बस को एकतरफ किया गया। इसके बाद अलीगढ़-दिल्ली मार्ग पर गाड़ि‍यों को निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, ट्रक में कुछ खराबी आ गई थी, जिस कारण उसे हसईवे पर रोड के किनारे साइड में खड़ा कर दिया गया था। ड्राइवर ट्रक से उतरकर उसे सही करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक अलीगढ़ की तरफ से आ रही परिवहन निगम की रोडवेज बस उससे टकरा गई।

देखें वीडियो: दिल्ली - यमुनोत्री हाईवे पर बस हादसा

एसडीएम सौंपी जांच

यात्रियों के मुताबिक, हाईवे पर हुए गड्ढों से बचने के लिए बस चालक नियंत्रण खो बैठा होगा और यह हादसा हो गया। इसमें ट्रक और बस के चालक की मौत हो गई, जबक‍ि कई घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस और अपने सरकारी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बुलंदशहर के डीएम और एसडीएम ने घायलों का हाल जाना। डीएम ने घटना की मुख्य वजह जानने के लिए एसडीएम अरविंद कुमार मिश्रा को जांच सौंपी है। इसके साथ ही उन्‍होंने एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें:दिल्ली-यमुनोत्री हाई-वे पर हुआ बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में गिरी तो मच गई चीख पुकार

बारिश के कारण बन गए थे गड्ढे

दरअसल, नेशनल हाईवे पर जहां यह दुर्घटना हुई है, वहां बारिश के कारण कुछ समय पहले गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण कुछ दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। फिलहाल इस मामले में डीएम अनुज कुमार झा ने खुर्जा उपजिलाधिकारी से जानकारी लेने के बाद अपरजिलाधिकारी को जांच सौंप दी है। उन्‍हें जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए नेशनल हाईवे के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के लिए मुकदमा लिखाने का आदेश दे दिया गया है। ट्रक और बस के ड्राइवरों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:सावधानः आपके साथ भी घट सकती है एेसी घटना, जरूर देंखे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग