27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस युवक की करतूत, अब पुलिस काे है इसकी तलाश, आप भी देखिए वीडियाे

स्मार्ट सिटी सहारनपुर की काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र की इस घटना काे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Sep 2018, 9:52 PM IST

saharanpur news

bike chor

सहारनपुर।

अगर आप भी अपना वाहन घर के बाहर खड़ा करते हैं ताे यह घटना आपकी आँखे खाेल देगी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की इस घटना ने साफ कर दिया है कि वाहन चाेराें के जहन में पुलिस या पब्लिक का काेई डर नहीं है। माैका मिलते ही यह आपके वाहन पर हाथ साफ कर देते हैं। काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र की सुंदर विहार कालाेनी से एक युवक ने बाइक चाेरी की घटना काे बेखाैफ ढंग से अंजाम दिया आैर घर के सामने खड़ी बाइक काे चाेरी करके फरार हाे गया। गली के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की नजर में यह पूरी घटना रिकार्ड ताे हाे गई लेकिन बाइक चाेर का अभी तक पता नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा कि रिकार्डिंग काे रिवर्स करके देखा ताे चाेर का चेहरा सामने आ गया। हैरानी की बात यह है कि दिन दहाड़े इस युवक ने चाेरी की घटना काे अंजाम दिया लेकिन इसके चेहरे पर काेई डर नहीं है आैर बेहद आसानी से घर के सामने से यह बाइक स्र्टाट कर उसे चाेरी कर ले जाता है।

यह भी पढ़ेंः #Bitiyaatwork: जब बेटी पहुंची ज्वैलर्स पिता के शोरूम तो दिखाया यह हुनर

काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र की सुंदर विहार कालाेन में रहने वाले राजेश तायल आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हैं। राजेश तायल के मुताबिक घटना दाेपहर तीन बजे की है। घर के गेट के बाहर बाइक खड़ी कर, वह घर आए आैर खाना खाने लगे। खाना, खाने के बाद वापस बाहर आए ताे बाहर का नजारा देखकर पैराें तले से जमीन खिसक गई। दरअसल दरअसल दस मिनट पहले घर के सामने जाे बाइक खड़ी की थी वह गायब हाे चुकी थी। राजेश तायल ने तुंरत 100 नंबर कॉल करते हुए पुलिस काे पूरी घटना बताई। पुलिस ने शहर में चेकिंग भी कराई लेकिन बाइक चाेर का काेई पता नहीं चल सका। इसके बाद पहुंची यूपी 100 की टीम ने गली के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकार्डिंग खंगाली ताे बाइक चाेर दिखाई दे गया। यह पैदल पहले रेकी करता है आैर फिर दिन दहाड़े ही बाइक काे चाेरी करके फरार हाे जाता है।

यह भी पढ़ेंः यूपी की इस जेल में हैं कई कुख्यात, देंखे इसी जेल के डिप्टी जेलर का पैर छूते हुए वायरल वीडियाे