23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2022 News : ‘आला रे आला बुलडोजर बाबा आला’ की धुन पर ​थिरके भाजपाई, विधायक ने निकाली बुलडोजर रैली

Holi 2022 News होली पर आज चारों ओर रंग और गुलाल की खुमारी छाई हुई है। लेकिन इस बार की होली भाजपाई कुछ अलग ही अंदाज में मना रहे हैं। कहीं पर जमकर भगवा और केसरिया गुलाल उड़ाया जा रहा तो कहीं पर भाजपा विधायक बुलडोजर रैली निकाल रहे हैं। जिले में भाजपा विधायक ने बुलडोजर रैली निकाली और जमकर होली मनाई। 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आल' की धुन पर भाजपाइयों ने खूब डांस किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Holi 2022 News : 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आला' की धुन पर ​थिरके भाजपाई,विधायक ने निकाली बुलडोजर रैली

Holi 2022 News : 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आला' की धुन पर ​थिरके भाजपाई,विधायक ने निकाली बुलडोजर रैली

Holi 2022 News जिले में सिकंदराबाद कस्बे में अजीत तरह का माहौल उस समय देखा गया। जब भाजपा विधायक एक बुलडोजर पर सवार होकर डीजी की धुन पर नाचते हुए निकले। भाजपा विधायक ने होली के मौके पर बुलडोजर रैली निकालकर क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। सिकंदराबाद विधायक की ओर आयोजित होली मिलन समारोह से पूर्व समर्थकों ने डीजे के साथ बुलडोजर रैली निकाली। 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आल' की धुन पर भाजपाइयों ने खूब डांस किया।

सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आभार जताने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सलेमपुर रोड से शरीक होने के लिए रवि लोधी व राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ डीजे के साथ बुलडोजर रैली निकाली। जिसमें बुलडोजरों पर समर्थक नाचते गाते हुए जीटी रोड से गुजरे हुए गुलावठी, दनकौर व जेवर तिराहे होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस बुलडोजर रैली को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं डीजे की धुन पर भाजपा कार्यकर्ता गाना गा रहे थे। 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आला'।


खुर्जा में नव भारत सामाजिक विकास संस्था द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्था सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली के पर्व की बधाई दी। इसमें बाबी राणा, विकास भाटी, कपिल कुमार, हिमांशू, रवि, संदीप, कुशलपाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ कातिब एसोसिएशन द्वारा भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुकेश गौड़ ने कहा कि सभी को बुराईयों को त्यागकर प्रेमभाव के साथ होली का पर्व मनाना चाहिए। वहीं तेलियाघाट पर युवा सेवा समर्पित संस्था द्वारा भी समारोह आयोजित किया गया और लोगों को पर्व की बधाई दी।