पुलिस ने बदमाशों को दोनों तरफ से घेर लिया। अपने को घिरा देखकर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों व पुलिस के बीच आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। कई राउंड फायरिंग के बाद 50 हजार रुपए का इनामी डकैत सतवीर उर्फ सत्तु मारा गया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बुलंदशहर के एसएसपी मुनिराज व एसपी सिटी प्रवीन रंजन बाल-बाल बच गए। बदमाशों की गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। पुलिस ने इनामी बदमाश के कब्जे से 9 एमएम का पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।