5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर हिंसा के चार आरोपी चकमा देकर पहुंचे गये एेसी जगह, देखती रह गर्इ पुलिस

बुलंदशहर बवाल के बाद से ही आराेपियों की तलाश कर रही थी पुलिस

2 min read
Google source verification
news

बुलंदशहर हिंसा के आरोपी चकमा देकर पहुंचे गये एेसी जगह, देखती रह गर्इ पुलिस

बुलंदशहर।बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने दर्जन से भी ज्यादा नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके मकान से लेकर रिश्तदारों के घर पर छापेमारी कर रही थी।उधर पुलिस की टीमों को चकमा देकर एफआर्इआर में नामजद चार आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया।जिसके बाद पुलिस आरोपियों को देखती रह गर्इ।वहीं कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।उधर बुलंदशहर पुलिस ने एक आैर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इन्हें लगाकर पुलिस अब तक हिंसा के आरोप में कुल 25 आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें-Video: पुलिस के बाद ग्रामीण आैर चोरों के बीच हुर्इ लाइव मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

चकमा देकर एेसे पहुंचे चार युवक

जानकारी के अनुसार बवाल में शामिल चार नामजद आरोपी स्याना के महाव निवासी हरेन्द्र, टिंकू उर्फ भूपेश, गुड्डू आैर छोटे उर्फ अविनाश निवासी ग्राम चिंगरावटी ने बुधवार को बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।वहीं पुलिस ने चिंगरावटी निवासी अजय देवला को गिरफ्तार कर लिया। आत्मसमर्पण करने वाले चारों आराेपियों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी घटना के 15 दिन बाद तक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंच गये।

बता दें कि तीन दिसंबर को कथित गाेवंश के अंश मिलने की जानकारी पर हिंदू संगठन समेत अन्य लोग एकत्र हो गये। जिसके चलते देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हाे गर्इ आैर भारी बवाल हो गया। इस दौरान पथराव आैर गोली चलने से स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार व सुमित की मौत हो गर्इ। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासन द्वारा मोर्चा संभालने पर काबू पाया गया।वहीं पुलिस ने दर्जनाें नामजद व 50 से 60 अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके बाद से पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी। जिसके बाद पुलिस अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।