27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले के डीएम को रक्षामंत्री ने दिया यह बड़ा सम्मान

खबर की खास बातें:— 1. डीएम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट व जलशक्ति अभियान में तेजी लाने के लिए दिया गया सम्मान 2. कार्यक्रम में देश की कई नामचीन हस्तियां रही मौजूद  

less than 1 minute read
Google source verification
dm

बुलंदशहर. बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 'अटल मिथिला सम्मान-2019' से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में देश की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रही। यह सम्मान डीएम रविन्द्र कुमार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट व जलशक्ति अभियान में तेजी लाने के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें: Big News: नामी हाॅस्पिटल की महिला डॉक्टर का अपहरण कर तीन बदमाशों ने जंगल में ले जाकर किया...

बता दें कि डीएम रविंद्र कुमार अलग-अलग रास्ते से दो बार एवरेस्ट की चढ़ाई की हैं। उन्होंने भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'नमामि गंगे' को दुनिया में मुकाम दिया है। डीएम रविंद्र कुमार ने 23 मई 2019 को एवरेस्ट के शिखर पर गंगा जल अर्पण किया। साथ ही जल बचाने की अपील लोगों से की थी।

उन्होंने पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम हासिल किए हैं। डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देश सेवा मेरा कर्तव्य है। ये पहले भी कई बार भारत सरकार की तरफ से सम्मानित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पति ने साउथ अफ्रीका से फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास