26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, इन्हें बनाया इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी

—एसआईटी ने 90 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की —स्याना की चिंगरावठी चौकी के पास 3 दिसंबर को गोकशी के बाद हुआ था बवाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2019, 3:06 PM IST

violence

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, इन्हें बनाया इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी

बुलंदशहर. स्याना हिंसा मामले में शनिवार को एसआईटी ने 90 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में पांच आरोपियों को दोषी माना गया हैं, जबकि 33 आरोपियों को हत्या की कोशिश, लूट और बलवा आदि का आरोपी बनाया गया है। इस घटना के 38 आरोपी जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवाब खानदान के इस तोता की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तलाशने वाले को मिलेगा इनाम

बता दें कि स्याना की चिंगरावठी चौकी क्षेत्र में 3 दिसंबर को गोकशी के बाद बवाल हो गया था। इस घटना स्याना कोतवाली में तैनात कोतवाल सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना की विवेचना आईजी मेरठ रेंज के निर्देशन में हो रही है। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेशराज समेत 27 नामजद व 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 27 नामजद आरोपियों में मृतक सुमित का नाम भी शामिल था। आईजी मेरठ रेंज प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

प्रशांत नट, राहुल, लोकेंद्र, जॉनी और डेविड को इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई है। बाकी को बलवा, हत्या की कोशिश आदि का आरोपी बनाया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्याना हिंसा मामले में चार्जशीट पेश की गई है। एसआईटी की टीम जांच कर रही है। अभी कुछ और लोग सामने आएंगे और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दादा साहब फाल्के के बाद अब देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला यह आवार्ड

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग