
बुलंदशहर जिले में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक युवक फंस गया। वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था। पिंजरे एक अंदर एक जिंदा मुर्गे को भी रखा था, लेकिन मुर्गे की लोभ में जाल के अंदर एक इंसान फंस गया। लोगों ने जाल में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
यह मामला बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव का है। कुछ दिनों से लोगों को गांव के अंदर तेंदुए की आहट सुनाई दी। इलाके में कुछ लोगों को तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखें। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
पिंजरे में तेंदुआ की जगह एक ग्रामीण फंसा मिला
वन विभाग की तरफ से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए पिंजरे के अंदर एक जिंदा मुर्गा भी रखा, लेकिन सुबह पिंजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक ग्रामीण फंसा मिला। इंसान को फंसा देख वन विभाग की टीम भी हैरान हो गए।
व्यक्ति ने पिंजरे में जिंदा मुर्गे को देखा तो उसे लालच आ गया। जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा तो वह बंद हो गया। कितना भी वो अंदर से खोलने का कोशिस किया, लेकिन वो विफल रहा। इसके बाद पूरी रात उसे पिंजरे में ही गुजारनी पड़ी।
सुबह पिंजरे में तेंदुए की जगह एक इंसान को देखा तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में कैद इंसान का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Published on:
24 Feb 2023 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
