हालांकि, ट्रैक्टर तो कुछ दिन बाद बरामद हो गया था , लेकिन यासीन तभी से वांछित चल रहा था। जिसे लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। वही देर रात गुलावठी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान यासीन को पहले तो रोका, तो वह रूका नहीं, बल्कि पुलिस पर यफायरिंग कर दी । इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी बुलंदशहर के एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने दी।