
आज का दौर डिजिटल क्रांति का दौर है। इस दौर में सोशल मीडिया पर जो सबसे अधिक सक्रिय है उनको समाज में लोग अधिक सम्मान मिलता है। सोशल प्लेटफार्म पर में दिग्गज राजनीतिज्ञों और मनोरंजन स्टार्स, खेलकूद प्रतिभाओं, बिजनेस अभिनय करने वाले क्षेत्रों की कई नामचीन हस्तियों के सोशल मीडिया खातों को दुर्गेश धाकड़ पहचान दिला रहे हैं। दुर्गेश धाकड़ चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। आज वो खुर्जा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने बताया कि वे कैसे उद्यमी होने के साथ ही अपने क्रिएटिव माइंड से डिजिटल दुनिया में नामचीन लोगों को नाम दिला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वो कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के सोशल मीडिया खातों को आपरेट करते हैं। इसी के साथ कई अन्य को उनके सोशल मीडिया के खाते बेहतरीन तरीके से प्रमोट करने में मदद करते हैं। उनका यह कार्यक्रम राजनीतिक हस्तियों की लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स के बीच एक अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वो अपने सोशल मीडिया नेटवर्क का उपयोग करके राजनीतिक हस्तियों को प्रमोट करते हैं। वे इन हस्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी, उनके कार्यक्षेत्र, राजनीतिक दृष्टिकोण और नीतियों को साझा करते हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में उनके भाषण, सम्मेलन और राजनीतिक कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी शामिल होती है।
इसके साथ ही, वे इन हस्तियों के साथ अपने समर्थकों के बीच संवाद भी स्थापित करते हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों में कई नामी हस्तियों के सोशल मीडिया खातों को बेहतरीन तरीके से चलाते हैं।
Published on:
28 May 2023 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
