
stamp duplicate
बुलंदशहर. स्टाम्प दिवस पर जनपद में स्टाम्प चोरी के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर बैनामों का मौके पर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में 1 लाख 40 हजार 901 रुपए के स्टाम्प कम पाये गए। डीएम ने स्टाम्प कम पाये जाने पर स्टाम्प चोरी मानते हुए संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर की जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने स्टाम्प दिवस के मौके पर जनपद में स्टाम्प चोरी के विरूद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत बैनामों का मौके पर निरीक्षण कराते हुए स्टाम्प चोरी पाये जाने पर मामले दर्ज करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। डीएन ने बुलंदशहर मुख्यालय पर विक्रमादित्य मार्ग, नजीमपुरा भूड़ एवं यमुनापुरम कालोनी में पहुंच कर भवनों की नाप कराते हुए स्टाम्पों की जांच की। जांच के दौरान दोनों भवनों में स्टाम्प की स्थिति सही पायी गयी।
जिले की तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने पांच-पांच बैनामों की स्थलीय जांच की। स्टाम्प दिवस पर जनपद की तहसील सदर में बीस बैनामों की जांच करते हुए 2520 रुपए का स्टाम्प कम पाया गया। स्टाम्प कम पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की गयी हैं। तहसील स्याना में उप जिलाधिकारी तहसीलदार एव नायब तहसीलदार द्वारा 15 बैनामों की मौके पर जांच करते हुए 6 बैनामों में 18340 रुपए के स्टाम्प कम पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गयी। सिकन्द्राबाद तहसील में 15 बैनामों की जांच में 4 बैनामों में 118641 रुपए के स्टाम्प कम पाये जाने पर स्टाम्प चोरी मानते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।
तहसील शिकारपुर में बैनामों की जांच करते हुए 1 बैनामें में 1400 रुपए के स्टाम्प कम पाये गए। बता दे कि बुलंदशहर जनपद की तहसील अनूपशहर, खुर्जा एवं डिबाई में तीनों अधिकारियों द्वारा पांच-पांच बैनामों की जांच के दौरान कोई भी स्टाम्प की चोरी नहीं पायी गयी। स्टाम्प दिवस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा भी बैनामों की जांच की गयी। डीएम ने कहा कि इसी तरह का अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए जनपद में स्टाम्प चोरी पर शक्ति से रोक लगायें।
स्टाम्प दिवस पर जनपद में स्टाम्प चोरी के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर बैनामों का मौके पर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में 1 लाख 40 हजार 901 रुपए के स्टाम्प कम पाये गए। डीएम ने स्टाम्प कम पाये जाने पर स्टाम्प चोरी मानते हुए संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर की जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने स्टाम्प दिवस के मौके पर जनपद में स्टाम्प चोरी के विरूद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत बैनामों का मौके पर निरीक्षण कराते हुए स्टाम्प चोरी पाये जाने पर मामले दर्ज करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। डीएन ने बुलंदशहर मुख्यालय पर विक्रमादित्य मार्ग, नजीमपुरा भूड़ एवं यमुनापुरम कालोनी में पहुंच कर भवनों की नाप कराते हुए स्टाम्पों की जांच की। जांच के दौरान दोनों भवनों में स्टाम्प की स्थिति सही पायी गयी।
जिले की तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने पांच-पांच बैनामों की स्थलीय जांच की। स्टाम्प दिवस पर जनपद की तहसील सदर में बीस बैनामों की जांच करते हुए 2520 रुपए का स्टाम्प कम पाया गया। स्टाम्प कम पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की गयी हैं। तहसील स्याना में उप जिलाधिकारी तहसीलदार एव नायब तहसीलदार द्वारा 15 बैनामों की मौके पर जांच करते हुए 6 बैनामों में 18340 रुपए के स्टाम्प कम पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गयी। सिकन्द्राबाद तहसील में 15 बैनामों की जांच में 4 बैनामों में 118641 रुपए के स्टाम्प कम पाये जाने पर स्टाम्प चोरी मानते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।
तहसील शिकारपुर में बैनामों की जांच करते हुए 1 बैनामें में 1400 रुपए के स्टाम्प कम पाये गए। बता दे कि बुलंदशहर जनपद की तहसील अनूपशहर, खुर्जा एवं डिबाई में तीनों अधिकारियों द्वारा पांच-पांच बैनामों की जांच के दौरान कोई भी स्टाम्प की चोरी नहीं पायी गयी। स्टाम्प दिवस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा भी बैनामों की जांच की गयी। डीएम ने कहा कि इसी तरह का अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए जनपद में स्टाम्प चोरी पर शक्ति से रोक लगायें।
Published on:
29 Aug 2017 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
