
गायब हुई बंगाल की बिल्ली
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां के एक शख्स ने अपनी पालतू बिल्ली को हैदराबाद भेजने के लिए ट्रांसपोर्स कंपनी को सौंपा था, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि बिल्ली खो गई है। पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत की तो ट्रांसपोर्स कंपनी के मालिक को अब 1.56 लाख रुपए देने पड़ रहे हैं।
बंगाल टाइगर की तरह दिखती है बिल्ली
जानकारी के मुताबिक यह मामला बुलंदशहर में मोहम्मद आलम का है। उन्होंने कहा कि उनकी ‘बंगाल बिल्ली’ जो बंगाल टाइगर की तरह दिखती है, को दिल्ली से हैदराबाद भेजा था। रास्ते में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। मोहम्मद आलम ने उस ट्रांस्पोर्ट कपंनी के खिलाफ शिकायत कर दी जो उनकी बिल्ली को लेकर जा रही थी।शिकायत के बाद बिल्ली को ले जाने वाली ट्रांसपोर्स कंपनी को अब मुआवजा देने के लिए तैयार हो गई है।
बिल्ली हुई गायब कंपनी देगी 1.56 लाख रुपए
बंगाल कैट के गायब होने के बाद । इसके बाद कंपनी मोहम्मद आलम को इस नुकसान के लिए पैसे देने को तैयार हो गई है। अब कंपनी 1.56 लाख रुपए मोहम्मद आलम को देगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुलंदशहर में एक रेस्टोरेंट चलाने वाले मोहम्मद आलम को मार्च 2021 में उनके एक दोस्त ने एक बिल्ली गिफ्ट की थी। तब वह सिर्फ दो महीने की थी। आलम ने बताया, उन्होंने उसे बड़े प्यार और देखभाल के साथ पाला और बड़ा किया। आलम ने बिल्ली का नाम रोज रखा हुआ था। आलम ने कुछ समय बाद ही अपने सबसे प्यारे पालतू जानवर रोज बिल्ली को हैदराबाद में रहने वाले अपने दोस्त तबरेज खान को देने का फैसला किया।
बिल्ली को ट्रांसपोर्ट कंपनी से भेजा
मोहम्मद आलम ने अपनी बिल्ली रोज को उसके नए मालिक तबरेज आलम तक पहुंचाने के लिए गुजरात की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया और बिल्ली को अपने दोस्त तबरेज आलम के पास भेजने का काम दिया। गुजरात की ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक ब्रांच दिल्ली में भी है।
मोहम्मद आलम के मुताबिक, इसी साल 3 मार्च को उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारियों को दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रोज को एक टोकरी में डालकर सौंप दिया। अब यहां से ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों को ट्रेन पकड़कर बिल्ली को हैदराबाद ले जाना था। पर वह बीच में ही गायब हो गई।
कंपनी ने फोन नहीं उठाया तो पुलिस से की शिकायत
मोहम्मद आलम ने आगे बताया, “उनके बाद में उन्हें बताया गया कि बिल्ली भाग गई है। बिल्ली के भागने को लेकर जब मोहम्मद आलम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अनस को कॉल किया, तो कई बार फोन करने पर भी कंपनी के मालिक अनस को ने फाेन नहीं उठाया। आलम के अनुसार, बिल्ली की संदिग्ध गुमशुदगी को लेकर उन्होंने बुलंदशहर पुलिस चीफ श्लोक कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बिल्ली रोज का पता लगाने की भी गुहार लगाई।
मोहम्मद आलम की शिकायत के बाद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। आलम ने बताया कि पुलिस की ओर से ट्रांस्पोर्ट कंपनी के मालिक को नोटिस दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मालिक अनस ने बताया कि कंपनी बिल्ली के मुआवजे का भुगतान करने के तैयार है। उन्होंने बताया कि मैंने पुलिस से पैसे की व्यवस्था करने के लिए कुछ समय मांगा है। वहीं पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मोहम्मद आलम ने टोकरी को ठीक से बंद न किया हो और बिल्ली चुपके से निकलकर कहीं चली गई होगी।
Published on:
05 May 2023 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
