7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBCID ने पूर्व बसपा विधायक की हत्‍या के आरोप में उनके बेटे को किया गिरफ्तार

Highlights सीबीसीआईडी ने मेरठ से गिरफ्तार किया हाजी अलीम के बेटे अनस को 10 अक्‍टूबर 2018 को हाजी अलीम के घर में मिला था उनका शव पुलिस ने इस मामले को आत्‍महत्‍या बताकर लगा दी थी एफआर

2 min read
Google source verification
hazi_aleem.jpg

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बुलंदशहर (Bulandshahr) सदर सीट से विधायक (MLA) रह चुके हाजी अलीम (Haji Aleem) की हत्‍या के आरोप में उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। सीबीसीआईडी (CBCID) ने हाजी अलीम के बेटे अनस अलीम को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया है। पूर्व बसपा (BSP) विधायक हाजी अलीम का गोली लगा शव उनके घर में बेड रूम में मिला था।

यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था बसपा के इस पूर्व विधायक का बेटा

कोर्ट में पेश करेगी आरोपी को

बता दें कि बुलंदशहर सदर सीट से दो बार विधायक रह चुके बसपा नेता हाजी अलीम का शव 10 अक्‍टूबर 2018 को उनके घर में मिला था। हाजी अलीम के सिर में गोली लगी थी। शव के पास से पिस्टल भी मिली थी। बाद में यह केस सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया था। गुरुवार को हत्‍या के आरोप में सीबीसीआइडी ने हाजी अलीम के बेटे अनस को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। अब टीम उसको बुलंदशहर कोर्ट में पेश करेगी। सीबीसीआईडी की एसपी मोहिनी पाठक का कहना है कि आरोपी को बहुत जल्‍द बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एक गोली बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की कनपटी में तो दूसरी रात भर ढूढ़ने के बाद यहां मिली

घर में मिला था शव

हाजी अलीम दो बार बुलंदशहर सदर सीट से विधायक रह चुके हैं। उनकी गिनती बाहुबली विधायकों में होती थी। 10 अक्‍टूबर 2018 की सुबह उनका शव उनके घर में पड़ा मिला था। संदिग्‍ध हालात में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्‍महत्‍या मानकर चल रही थी। बाद में हाजी अलीम के परिजनों ने हत्‍या का केस दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को आत्‍महत्‍या बताकर एफआर लगा दी थी। फिर होईकोर्ट के आदेश पर केस सीबीसीआईडी मेरठ को ट्रांसफर कर दिया गया था।