30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS अभय सिंह और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक के घर पड़ा CBI का छापा

मुख्य बातें बुलंदशहर में अभय सिंह और मुरादाबाद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक महाप्रबंधक शैलेश रंजन के घर पहुंची CBI बुलंदशहर में तैनात हैं IAS अभय सिंह अवैध खनन और पट्टों को लेकर शुरू की पूछताछ इससे पहले फतेहपुर में तैनात थे अभय सिंह तीन घंटे की जांच के बाद नाेट गिनने की मशीन भी मंगवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Jul 2019, 1:47 PM IST

news

बी चंद्रकला के बाद बुलंदशहर में तैनात डीएम के घर सीबीआई ने मारा छापा

बुलंदशहर। सीबीआई (CBI) ने बुधवार को बुलंदशहर के जिलाधिकारी (District Magistrate) अभय सिंह और मुरादाबाद के (Prathama Up Gramin Bank) प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक शैलेश रंजन के घर पर छापेमारी की। दिन के पहले पहर में यानि सुबह के समय ही दोनों अधिकारियों के घर सीबीआई टीम दो गाडिय़ों से पहुंची। बुलंदशहर में आईएएस अभय सिंह पर फतेहपुर में डीएम रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर खनन पट्टे बांटने का आरोप है। इसी को लेकर अब सीबीआई (CBI RAID) ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी हैं। साथ ही अवैध खनन के संबंध में भी छापेमारी की बात सामने आ रही है। तीन घंटे की छापेमारी के बाद सीबीआई ने एक नोट गिनने मशीन भी भी मंगवाई है।

बुलंदशहर और मुरादाबाद में दो गाड़ियाें से पहुंची सीबीआई टीम

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई की टीम छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान दो गाड़ियाें से उतरे दर्जन भर अधिकारियों काे देख लोग दंग रह गये। बताया जा रहा है कि सीबीआई अधिकारियों ने अवैध खनन के संबंध में छापेमारी की है। वहीं, डीएम आवास पर मीडियाकर्मियों व सरकारी अफसरों के अंदर आने पर भी सीबीआई ने रोक लगा दी है। अंदर से दरवाजे बंद कर कर्मचारियों को भी आवास से बाहर निकाल दिया गया । उधर इसी समय मुरादाबाद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक शैलेश रंजन के घर पर सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा। मेरठ में पंजाब नेशनल बैंक में एजीएम रहे शैलेश रंजन हाल ही में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक पद पर आए हैं। बुधवार सुबह उनके घर पर दो गाड़ियाें में सवार होकर टीम रामनगंगा विहार स्थित इंपीरियल ग्रीन फ्लैट में पहुंची। उनके चालक को बाहर रोक दिया और टीम ने अंदर से कमरा बंद कर पूछताछ शुरू की।

फतेहपुर में डीएम रहते हुए पट्टों को लेकर पूछताछ कर रही सीबीआई

बता दें कि इससे पहले अभय सिंह फतेहपुर में जिलाधिकारी थे। यहां जिलाधिकारी रहते हुए खनन पट्टों की बंदरबांट में अभय सिंह से सीबीआई पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं बी. चंद्रकला के बाद अब डीएम फतेहपुर रहे अभय सिंह से खनन घोटाले के तार जोड़े जा रहे हैं। मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी डीएम अभय सिंह करीब पांच माह से बुलंदशहर में डीएम पद पर तैनात हैं।