10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री ने अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान को सराहा, कही ऐसी बात, देखें वीडियो

सैनिकों से मन की बात कार्यक्रम में विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के सवाल पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह ने पाकिस्तान की कार्यवाही को सराहा।

less than 1 minute read
Google source verification
abhinandan

केंद्रीय मंत्री ने अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान को सराहा, कही ऐसी बात, देखें वीडियो

बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को सैनिकों से मन की बात कार्यक्रम में विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के सवाल पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह ने पाकिस्तान की कार्यवाही को सराहा। हालांकि उन्होंंने रिहाई का आधार जेनेवा संधि को ही बताया, लेकिन फिर भी वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहाकर अच्छा किया।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से वापसी पर राज्यपाल ने इस तरह किया विंग कमांडर अभिनंदन का 'अभिनंदन', देखें वीडियो

जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत समेत तमाम देशों ने पाकिस्तान से जेनेवा संधि का पालन करने के लिए कहा था, जिसको पाकिस्तान ने मान लिया। वर्ष 2014 के पीएम मोदी के भाषण की याद दिलाते हुए वीके सिंह ने कहा कि बम धमाकों, गोलियों की आवाज और आतंकवाद के बीच वार्ता नहीं हो सकती। इस माहौल को सुधारना पाकिस्तान के हाथ में है।

एयर स्ट्राइक में 300 आतंकियों के मारे जाने के सवाल पर विदेश राज्यमंत्री ने गोल मोल जवाब दिया। वीके सिंह ने कहा कि हॉकी के खेल में गोल होने पर भी हारने वाले गोल को कोई नहीं मानता। यहां तक की रेफरी की बात भी नहीं मानी जाती। हालांकि जनरल वीके सिंह ने ये भी कहा कि कि जो हमें छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

उन्होंने आतंकी घटनाओं को कायराना भी बताया। गठबंधन पर करनल वीके सिंह ने कहा कि गठबंधन के गुणदोष अगर नहीं मिलते हैं तो कितना भी बड़ा गठबंधन कर लो उससे कोई असर पडऩे वाला नहीं है। इस दौरान जर्नल वीके सिंह ने शहीद सैनिकों की विधवाओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया।