
बुलंदशहर। जनपद में गुरुवार सुबह एक युवती के पिता ने बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। जो कि आरोपी का रिश्ते में भतीजा लगता था। जो कि अपने रिश्ते की बहन से प्यार करता था। आरोप है कि चाचा को यह रिश्ता और दोनों का मिलना जुलना पसंद नहीं था। मृतक को कई बार समझाया भी गया था, लेकिन मृतक आरिफ मानने को तैयार नहीं था।
जानकारी के मुताबिक मृतक आरिफ खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका चाचा हाथ में हथियार लेकर पहुंचा और उसे गोली मार दी। घटना पर गोली की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। जाकर देखा तो आरोपी चाचा हथियार लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं घायल आरिफ की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गुलावठी थाना क्षेत्र में मर्डर की सूचना प्राप्त हुई है। तत्काल टीम को भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Updated on:
07 Nov 2019 04:16 pm
Published on:
07 Nov 2019 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
