
बुलंदशहर। अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद जहां शांति और सौहार्द की अपील की जा रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। इस बीच बुलंदशहर के शहर काजी जामा मस्जिद मौलाना मुहम्मद जैनुल आब्दीन ने कहा कि ये अमन का शहर है, यहां कभी आपसी विवाद न हुआ है, न ही होगा। सभी लोग अमन चैन से रहते आये हैं और आगे भी रहेंगे।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहीं न कहीं मुस्लिम पक्ष दो धड़ो में बंट गया है। जहां मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी ने कहा कि हम फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं हैं। आगे की कार्रवाई पर हम बाद में फैसला करेंगे।
Published on:
09 Nov 2019 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
