31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: अयोध्या विवाद पर फैसला आते ही UP के इस शहर में इंटरनेट बंद

Highlights सहारनपुर के कई इलाकों में नेट पर पाबंदी फैसले के बाद देवबंद में इंटरनेट बंद सुरक्षा के तहत नेट किया गया बंद  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Nov 2019, 12:10 PM IST

net.jpg

सहारनपुर / देवबंद। अयोध्या पर फैसला आते ही प्रदेश के कई शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पश्चमी यूपी के सहारनपुर के देवबंद इलाके में सभी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है। हालांकि सहारनपुर के अन्य इलाकों में इंटरनेट सुचारू रुप से चल रहा है।

गौरतलब हो कि इससे पहले यूपी के अलिगढ़, अयोध्या समेत कई शहरों में पहले ही प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया था। जबकि कई शहरों में सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा के तहत कॉल की भी रिकॉर्डिंग की जा रही है।

आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर फैसले सुनाते हुए विवादित जमीन राममंदिर न्यास को सौंप दी गई है और एक ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर निर्माण के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन मस्जिद के लिए देने का आदेश दिया गया है।