
हत्या करने घर में घुसे बदमाश, लोगों की हिम्मत देख हथियार छोड़ दुम दबाकर भागे, देखें वीडियो-
बुलंदशहर. जिले में एक बार फिर घर में घुसकर एक परिवार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है। इस हमले में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फायरिंग की की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। लोगों से खुद को घिरा देख बदमाश बाइक और तमंचा फेंककर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बाइक और तमंचे को कब्जे में ले लिया। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
दरअसल, बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के गांव धराउं निवासी प्रवीण शनिवार देर शाम अपने घर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उसको बुलाया और हमला कर दिया। हमले होते ही प्रवीण की बहन और पत्नी जब उसके पास आए तो बदमाशों ने प्रवीण पर फायर झोंक दिया। इस बहन और पत्नी भी घायल हो गईं। बदमाश तमंचा लहराते हुए गांव से भाग ही रहे थे कि इसी बीच गांव वालों ने उन्हें घेर लिया तो वह बाइक छोडक़र और तमंचा फेंककर खेतों की ओर भाग निकले।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात युवकों खिलाफ खुर्जा देहात थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रवीण की बहन राखी ने बताया कि हम लोग घर का काम कर रहे थे। इसी दौरान रास्ता पूछने के बहाने दो लोगों ने भाई को बुलाया और उस पर फायरिंग कर दी। बीच-बचाव कराने पर उन्होंने हमसे भी मारपीट की। हमने शोर मचाया तो वे ग्रामीणों को आते देख भाग गए। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
19 May 2019 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
